सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा, अरमान औऱ रूही के रिश्ते में काफी कुछ नया होता हुआ दिखाई दे रहा है।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिलने वाला है।
दादी सा अभिरा को अपने खिलाफ खड़ा होने को लेकर काफी गुस्सा करती हुई दिखाई देगी। एपिसोड की शुरुआत में रूही अभिरा के पीछे-पीछे जाएगी।
अभिरा रूही पर गुस्सा निकालते हुए कहेगी कि अब उसे उसकी चिंता क्यों हो रही है? इतने टाइम से उसकी चिंता कहा थी? रूही उसे समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन अभिरा एक नहीं सुनेगी।
जब रूही पोद्दार हाउस पहुंचेगी तो विद्या उसकी नजर उतारेगी। अभिरा को आता देख वो रूक जाएगी। वहीं, दादी सा बिना कुछ बोले अपने कमरे में चली जाएगी।
वहीं, सभी घरवाले अभिरा के सामने इस बात का जिक्र करेंगे कि दादी सा को इस बात का बुरा लगा है कि अभिरा ही उसके खिलाफ खड़ी हुई थी। भले ही आखिरी मौके पर उसने दादी सा को क्यों ना बचाया हो।
अरमान बाद में अभिरा का सामान अपने कमरे में ले जाने लगेगा तो वो मना कर देगी। अभिरा उससे साफ कह देगी कि वो उसके साथ एक ही रूम में नहीं रहेगी।
अरमान अभिरा से माफी भी मांगेगा, लेकिन वो नहीं मानेगी। अभिरा साथ में ये भी कहेगी कि वो उसके सारे एहसान उतार देगी।
अभिरा को बाद मे ये चारू की बात सुनने के बाद ये पता लग जाएगा कि चारू ने ही पेपर्स चुरकर देव सर को दिए थे।
अभिरा इसके बाद भी चारू की सच्चाई किसी को भी नहीं बताने का फैसला करेगी। अरमान ये सारी बातें सुन लेगा।
वो अभिरा को गले लगाएगा। अरमान उससे माफी मांगेगा औऱ अभिरा बाद में उसे माफ कर देगी। दोनों के बीच बाद में सबकुछ अच्छा होता हुआ दिखाई देगा।