Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रूही और अभिरा की जबरदस्त जंग के बाद रूही ने धूमधाम से वैलेंटाइन डे की पार्टी प्लान की है। सभी घरवाले रूही की इस वैलेंटाइन पार्टी को एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। पार्टी में पौद्दार परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।
रूही की वैलेंटाइन डे की पार्टी ने सभी घरवालों की खुशियों में चार-चांद लगा दिए हैं। वहीं अरमान और रूही भी एक साथ मिलकर डांस का तड़का लगा रहे हैं।
एक-एक कर सभी परिवार के सदस्य अरमान संग झूमकर नाच रहे हैं। लेकिन अभिरा इस पार्टी में कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पूरा पोद्दार परिवार रूही की इस वैलेंटाइन पार्टी को एन्जॉय करते हुए दिख रहा है। सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर बॉलीवुड के गानो पर ठुमके लगा रहे हैं।
पूरा पौद्दार परिवार एक-एक कर अरमान संग नाचते गाते हुए दिखाई दे रहा है। सभी घरवाले बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पार्टी ने सभी घरवालों की खुशियों में चार-चांद लगा दिए हैं।
अरमान और रूही साथ में ठुमके लगाते हुए खूब एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे संग डांस करते हुए बेहद करीब आ जाते हैं।
वैलेंटाइन डे की पार्टी में सभी घरवाले नजर आ रहे हैं लेकिन अभिरा इस पार्टी से गायब हैं। क्योंकि वह सरस्वती पूजा में शामिल होती हैं।
इसी बीच सदमे की हालात में अभिरा पार्टी में पहुंच जाती हैं। अभिरा की हालत देख अरमान बार-बार उनसे पूछने की कोशिश करता है की उन्हें क्या हुआ है ? लेकिन अभिरा उनकी किसी बात का कोई जवाब नहीं देती है।
बता दें कि अभिरा अलग से सरस्वती पूजा के लिए गई हुई थीं। जहां उनकी मुलाकात युवराज से होती है जिसे देख अभिरा हैरान रह जाती है।
आपको बता दें कि घर में रूही और अभिरा के बीच सरस्वती पूजा और वैलेंटाइन डे की पार्टी को लेकर काफी बहस देखने को मिली थी। दादी कावेरी अभिरा की बात से सहमत होती है और रूही को भी पार्टी के लिए इजाजत दे देती हैं।