सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा औऱ रूही के बीच में फिर से लड़ाई होती हुई दिखाई देगी। घर में सरस्वती पूजा की जाए या फिर पार्टी इसको लेकर दोनों के बीच युद्ध छिड़ने वाला है।
ऐसे में अऱमान किसका साथ देगा वो देखने वाली बात है।
सीरियल के आज के एपिसोड की शुरुआत में हम देखेंगे कि घर के बाकी बच्चे रूही को फ्रॉस करेंगे कि वो दादी सा से वेलेंटाइन डे की पार्टी के बारे में बात करें।
जैसे ही रूही अपनी बात दादी सा के सामने रखेगी। वैसे ही अभिरा कहेगी कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जानी चाहिए।
इस चीजो को लेकर फिर अभिरा औऱ रूही आपस में लड़ते हैं। ऐसे में जब फैसला दादी सा पर छोड़ जाता है तो वो अभिरा का साथ देती है, लेकिन साथ ही वेलेंटाइन डे की परमिशन भी दे देती है।
सीरियल के अंदर आएगा दिखाया जाएगा कि युवराज अभिरा के लिए एक बॉक्स भेजेगा जिसके अंदर लाल रंग होगा, जिसे ही वो उसे खोलेगी तो उसे चेहरे पर रंग आ जाएगा।
रूही दूर खड़े होकर ये सब देख रही होगी। जैसे ही वो अभिरा की मदद करने वाली होगी तभी वो अरमान का नाम ले लेगी।
ये सुनकर रूही भड़क जाएगी। रूही इस चीज को लेकर अरमान से बहस करेगी। अरमान सफाई देने की बजाए रूही के पास से चला जाएगा।
इसके बाद सीरियल के अंदर रूही और अभिरा के बीच एक बार फिर से पूजा औऱ पार्टी को लेकर बहस होगी। क्योंकि पूजा और पार्टी का टाइम एक हो रहा होगा।
अभिरा इस बारे में दादी सा से बात करेगी, लेकिन दादी सा उसे डांटकर भाग देगी। जब अभिरा वापस सरस्वती मूर्ति के पास आएगी तो वो टूटी हुई उसे मिलेगी, जिसे देखकर अभिरा काफी निराश हो जाएगी।