आज टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में आप देखेंगे कि, हॉस्पिटल से जहां सब दादीसा के क्रिटिकल कंडीशन को लेकर परेशान हैं कि तभी इतने में माधव बताता है कि किलर अभीरा को जान से मारने आया था।
उसे पोद्दार फर्म के राइवल फर्म ने भेजा था क्यूंकि अभीरा ने उनसे एयरलाइन वाला बड़ा क्लाइंट छिना था।
लेकिन कावेरी ने किलर की बातें सुन ली थी और वो शोर मचाकर उसे पकड़वाना चाहती थी, जिस वजह से किलर ने कावेरी पर चाकू से हमला कर दिया।
ये सुनते ही मनीषा अभीरा पर इल्जामों की भरमार कर देती है कि आज ये सब उसी की वजह से हो रहा है। लेकिन इस बार अरमान सबके सामने एक बार फिर मजबूती से अभीरा का स्टैंड लेता है और कहता है इस सब में अभीरा की क्या गलती है?
उसकी जान को भी तो खतरा है। अगर उसे चाकू लगता तो चलता आप लोगों को। अभीरा कुछ कहती नहीं है तो कोई भी मुंह उठा के किसी भी चीज़ का इल्जाम उसपर लगा देता है।
अगर सालों तक फैमिली फर्म में काम करने के बाद भी चाचासा को अभीरा से इन्सिक्युरिटी हो रही है तो ये अभीरा की प्रॉब्लम नहीं है। वगैरह-वगैरह अरमान सुनाता है।
इसके बाद रूही भी अरमान के कान भरने जाती है तो अरमान उसे भी चुप करा देता है और कहता है कि तुम्हारे बच्चे के कारण चुप हूं तो तुम भी चुप रहो नहीं तो तुम्हारे कारनामों की लिस्ट भी फैमिली को बता दूंगा।
इसके बाद डॉक्टर बताते हैं कि दादीसा का ऑपरेशन सफल रहा और अब वो खतरे से बाहर हैं। उधर अभीरा को पता चल गया है कि वो मां बनने वाली है।
हालांकि डॉक्टर ने उसे चेताया है कि उसकी जान को खतरा है लेकिन उसने सोच लिया है कि उसके साथ जो हो सो हो लेकिन वो अरमान को ये ख़ुशी देकर रहेगी।