Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 October: अभिमन्यु देगा मंजरी को तगड़ा झटका, कोर्ट मैरिज करेंगे अक्षरा और...
अक्षरा अबॉर्शन कराने के लिए क्लीनिक पहुंच जाती है लेकिन फॉर्म पर साइन करने की हिम्मत नहीं रख पाती है। डॉक्टर अक्षरा को किसी को बुलाने के लिए कहते हैं क्योंकि अबॉर्शन के बाद किसी की जरूरत होती है।
अब अक्षरा चुप है क्योंकि वो ये फैसला नहीं लेना चाहती है लेकिन अभीर की खुशी के लिए कर रही है। इसी बीच डॉक्टर अभिमन्यु को फोन कर अक्षरा के फैसले के बारे में बताती है।
अभिमन्यु पागलों की तरह अक्षरा को रोकने के लिए निकल जाता है और अभीर का ध्यान आरोही को रखने के लिए कहता हैं। अभिमन्यु अक्षरा को गलत कदम उठाने से रोक लेता है,अक्षरा भी अबॉर्शन नहीं करवा पाई है।
अभिमन्यु को देखते ही लिपट कर रोने लगती है। वो कहती है कि वो अभीर की खुशियों के लिए सब कुछ करने को तैयार है लेकिन वो अभिनव के बच्चे को नहीं मार सकती है।
अभिमन्यु कहता है कि तुम्हें ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये मेरा भी बच्चा है। आरोही और मुस्कान डर जाती है और अक्षरा को डांटती है कि ऐसा कदम उठाने से पहले कुछ तो सोच लेती लेकिन अक्षरा को सिर्फ अभीर की फिक्र है।
वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु मंजरी से लड़ता है कि उसकी वजह से अक्षरा अबॉर्शन कराने चली गई लेकिन मंजरी कहती है कि उसे अबॉर्शन करा लेना चाहिए था।
अपनी मां के मुंह से ऐसी बात सुनकर अभिमन्यु परेशान हो जाता है और उसे समझाने की कोशिश करता है कि वो बच्चे को अपना ले,क्योंकि अगर अक्षरा खुश नहीं रहेगी, तो वो भी नहीं रहेगा लेकिन मंजरी का फैसला अटल है।
अब अभिमन्यु घर छोड़ने का फैसला लेगा। आगे आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु और अक्षरा कोर्ट मैरिज करने का फैसला लेते हैं। ये सुनकर मंजरी को बुरा लगता है कि उसका बेटा उसकी बात न मानकर अक्षरा के लिए खड़ा है। अब शादी को रोकने के लिए मंजरी चाल चलने वाली है।