सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। जल्दी युवराज एक बार फिर से अभिरा को देखकर पागल हो जाएगा।
ऐसे में अरमान के फुफा सा सजंय उसे संभालने की कोशिश करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि आज के एपिसोड में क्या कुछ नया होने वाला है।
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान को फोन करके बताएगी कि उसे बी नानू के पास उनके केस के सिलसिले में जाना है।
रूही को उसका बी नानू के पास जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ऐसे में रूही अरमान से अभिरा को बी नानू के पास जाने के लिए कह देगी।
वहीं, युवराज और संजय फूफा सा की लड़ाई हो जाएगी। वो संजय पर इल्जाम लगाएगा कि उसने अभिरा के बारे में उसे क्यों नहीं बताया?
इस पर सफाई देते हुए फूफा सा कहेंगे कि उसे टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है कि क्योंकि अभिरा औऱ अरमान की एक-दूसरे से बिल्कुल भी नहीं बनती।
ये सारी बातें अरमान पीछे खड़े होकर सुन लेगा। अरमान फूफा सा से कहेगा कि उसे अभिरा औऱ उसके मामले में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है।
इसके बाद जब दादी सा रूही से उसके टूटे फोन को लेकर बात करती हुई नजर आएगी। रूही कहेगी कि उसकी वजह से दादा सा का फोन टूटा है। ऐसे में दादी सा उसे समझाएगी कि वो अभिरा जैसी हरकते न करो।
बाद में फिर अभिरा बी नानू के पास जाएगा। युवराज से टकराने से पहले ही वो गोयनका हाउस से निकल जाएगा। अभिरा को युवराज का पास पड़ा हुआ मिलेगा, जिसे देने के लिए वो उसके पीछे भागेगी।
युवराज उसे गाड़ी में देखने लेगा, जैसे ही वो अभिरा के पास जाने लगेगा। फूफा सा उसे रोक देगा। इसके बाद सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा का आमना-सामना युवराज से हो जाएगा। वो बुरी तरह से उसके पीछे पड़ जाएगा।