आज टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में आगे आप देखेंगे, अभिरा परिवार के लोगों से बात करेगी. सभी लग अभिरा को नजरअंदाज करेंगे.

इसी बीच अभिरा को अरमान के साथ दांडिया करने का मौका मिलेगा. अभिरा और अरमान मिलकर महफिल में रंग जमाएंगे.
मनोज सबके सामने कावेरी के इज्जत उछालेगा. कावेरी मनोज पर भड़क जाएगी. इसी बीच एक आदमी कावेरी को चाकू मारकर चला जाएगा.
परिवार के लोग आनन फानन कावेरी को अस्पताल लेकर जाएंगे. डॉक्टर बताएंगे कि कावेरी की हालत काफी नाजुक है.
इसी बीच अभिरा कावेरी पर हमला करने वाले का जिक्र करेगी. अभिरा बताएगी कि हमलावर मनोज से बात कर रहा था.
ये बात सुनकर मनोज भड़क जाएगा. जल्द ही अभिरा सीसीटीवी फुटेज निकलवाएगी. फुटेज के सहारे अभिरा इस आदमी की पहचान पता कर लेगी.
इसी बीच अभिरा को पता चलेगा कि कावेरी मर गई है. जानबूझकर कावेरी को लेकर ये अफवाह फैलाई जाएगी.
इसी बीच अभिरा भी बेहोश हो जाएगी. अभिरा को पता चलेगा कि वो मां बनने वाली है.
जॉक्टर अभिरा को उसकी कॉम्पलिकेशन्स के बारे में भी जानकारी देगी. ऐसे में अभिरा परिवार के साथ अपनी खुशी नहीं बांट पाएगी.
NEXT
Explore