आज टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान और अभिरा के संगीत में रोहित अपनी दादी सा के पास जाता है और उन्हें नाचने के लिए मजबूर करता है।

लेकिन दादी सा कमर दर्द का बहाना देकर वहां से आ जाती है, लेकिन सबको पता चल जाता है कि कावेरी पोद्दार झूठ बोल रही है। इसके बाद अभिरा अपने बी नानू से मदद मांगती है।
और फिर संगीत में अरमान के चारों भाई-बहन डांस करते हैं। इन चारों के साथ अभिरा-अरमान भी जमकर डांस करते हैं। तभी दादी सा की प्रोग्राम खत्म करने का ऐलान करती है।
लेकिन मनीष गोयनका ढोल लेकर आ जाते हैं, लेकिन दादी सा किसी के कहने पर डांस नहीं करती। इस पूरे संगीत से रूही गायब रहती है।
रोहित उसे शामिल होने के लिए कहता है, लेकिन रूही मना कर देती है। इन सबके बीच अभिरा संगीत में दादा सा की फोटो ले आती है, जिन्हें देखकर कावेरी पोद्दार डांस कर पड़ती है।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा और अरमान के संगीत में सभी लोग डांस करते हैं। तभी अभिरा बेहोश होकर गिर जाती है और फिर भी लोग अभिरा को घर लेकर जाते हैं।
यहां पर डॉक्टर अभिरा का चैकअप करती है। सभी लोग अभिरा के लि प्रार्थना करते हैं। दादी सा अरमान से नए मेहमान के आने का सवाल पूछती है।
लेकिन अरमान ये सवाल सुनकर ही हैरान रह जाता है। इसके आगे डॉक्टर अभिरा को बिल्कुल ठीक बताकर चली जाती है।
लेकिन डॉक्टर को अभिरा की टेंशन होती है और दोनों डॉक्टर की बातें विद्या सुन लेती है।