सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में फुल ड्रामा इस वक्त देखने के लिए मिल रहा है।
पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि अरमान रूही के रिश्ते के लिए मानव से मिलने के लिए गोयनका हाउस पहुंच जाता है।
वहां पर जाते ही वो बेहोश हो जाता है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और मानव की आखिर कैसे मुलाकात हुई है।
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सभी लोग पोद्दार हाउस में इक्ट्ठा होते हुए दिखाई देंगे। तभी दादी सा अऱमान को देखते ही खुश हो जाएगी।
दादी सा अरमान से पूछेगी कि उसकी औऱ मुलाकात कैसी रही? तो अरमान कहेगा कि मानव एक अच्छा इंसान है, लेकिन वो रूही के लिए ठीक नहीं है।
अरमान अपनी और मानव की बातों को सोचता हुआ दिखाई देगा। अरमान पहले मानव के साथ हुई अपनी अच्छी बातचीत को याद करेगा और इस आधार पर कहेगा कि मानव अच्छा लड़का है।
वहीं, बाद में वो मानव के रिश्ते को इसीलिए मना करेगा क्योंकि मानव ने उससे बात करते हुए कहा था कि वो रूही के साथ हमेशा चिपक कर नहीं रह सकता है।
वो अपने दादू की वजह से रूही से शादी करने के लिए तैयार हो रहा है। ऐसे में दादी सा बिना कुछ सोचे समझे अरमान का फैसला मान लेगी और विद्या ये सुनकर काफी खुश हो जाएगी।
अभिरा ये सब होता देख काफी गुस्सा हो जाएगी। अरमान अकेले पर होगा तभी अभिरा का दिया हुआ गिफ्ट नीचे गिर जाएगा, जैसे ही वो उसे उठाने लगेगा तो रूही वहां पर आ जाएगी।
अभिरा अरमान को थैंक्यू कहेगी अरमान लेकिन उसकी गलतफहमी दूर कर देगा। वो कहेगा कि उसके लिए उसका परिवार जरूरी है।
फिर भी रूही को ये लगेगा कि अरमान ने उसके साथ रहने के लिए ऐसा कहा है। इसके बाद दादी सा को लेकर अभिरा और अरमान के बीच लड़ाई होगी।
अभिरा अरमान को पेपर दिखाएगी जिसमे दादी सा ने गरीबों की जमीन खाली कराने की बात कही थी। अभिरा के हाथ में पेपर देखकर अरमान गुस्सा हो जाएगा और उसे चोर तक कह देगा।