हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, रूही दादी सा को बता देती है कि अरमान ने नया घर ले लिया है और वह अभिरा से शादी करने वाला है।
अरमान भी दादी सा के आगे चुप नहीं रहता और उन्हे जमकर सुनाता है। अरमान दादी सा को बोलता है कि वह इस घर को छोड़ रहा है।
इतना ही नहीं, वह अभिरा को सबके सामने शादी की चुन्नी देकर निकल जाता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अरमान अभिरा को पोद्दार हाउस छोड़कर मंदिर चला जाता है। तब दादी सा सबको घर में बुला लेती है और पूजा शुरू करने के लिए रोहित को बोलती है।
लेकिन रोहित मना कर देता है। वह अरमान और अभिरा के रिश्ते को मंजूरी देने के लिए बात करता है लेकिन दादी सा मना कर देती है। दूसरी तरफ अभिरा घर के बाहर खड़ी होती है और अरमान मंदिर में शादी की तैयारी करता है।
वह व्हाइट शेरवानी में तैयार भी हो जाता है। तभी अभिरा मन ही मन सोचती है कि वह अरमान को अकेला नहीं छोड़ेगी।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अभिरा पूरे पोद्दार फैमिली का आशीर्वाद लेकर अरमान से शादी करने निकल जाती हैं इसके बाद दादी सा के खिलाफ पूरी फैमिली खड़ी होती है और सभी दोनों की शादी में जाते हैं।
दादी सा को छोड़ कर सब मंदिर पहुंच जाते हैं। तभी अरमान के पास कॉल आता है और पता चलता है कि अभिरा किडनैप हो जाती है।
ये सुनकर अरमान टूट जाता है। घर के सभी लोग उसे बाहर जाने से रोकते हैं। तभी रोहित अरमान का साथ देता है। वह अपने भैबके साथ अभिरा को ढूंढने जाता है।