आज टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपीसोड में देखने के लिए मिलेगा कि बारिश में पूरा पोद्दार परिवार खड़ा होता है और दादी सा संगीत कैंसल करने का बोल देती है

लेकिन विद्या ऐसा होने नहीं देती। विद्या एक ढाबे में संगीत करने का आइडिया देती है और फिर सभी लोग वहां पहुंच जाते हैं।
तब विद्या और माधव ढाबे वाले को फंक्शन के लिए मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो दादी सा आगे आकर पंजाबी में उनसे बात करती है और ढाबे वाले को मना लेती है।
इस मौके पर अभिरा की तबीयत बिगड़ती है, लेकिन वह नजरअंदाज कर देती है।
इसके बाद घर के सभी लोग पंजाबी स्टाइल में रेडी होते हैं और फिर अरमान सोलो डांस करके अभिरा को इंप्रेस कर देता है।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि डांस के बाद अभिरा अरमान से दादी सा को डांस करवाने के बारे में बात करती है और अरमान ये सुनकर हंस पड़ता है।
इसके बाद सभी लोग अपने अपने पार्टनर के साथ डांस करते हैं। संजय को डांस करते देख सब लोग हैरान हो जाते हैं। इसके बाद अभिरा रोहित से दादी सा को डांस करवाने में मदद मांगती है
और रोहित राजी हो जाता है। बाद में सभी लोग संगीत में डांस करते हैं लेकिन रूही ऐसा नहीं करती। दूसरी तरफ रूही स्वर्णा को बोलती है कि वह लोग यहां पर क्यों आए हैं?
तब स्वर्णा रूही को समझाती है। मनीष भी रूही से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन रूही नहीं करती है।