Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 May 2024: अरमान और दादीसा के होश उड़ाएगी अभिरा, अदालत में होगा ये बड़ा ड्रामा...
हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। सीरियल में अभिरा और अरमान को अलग करने में कावेरी पौद्दार लग गई है।
आज 13 मई 2024 की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अरमान फूफा सा को कोर्ट में झूठी गवाही देने से मना कर देता है। दूसरी तरफ अभिरा भी दादी सा को मना कर देती है कि वह कोर्ट में झूठी गवाही नहीं देगी, लेकिन दादी सा अभिरा के सामने शर्त रखती है।
वह अभिरा को बोलती है कि अगर वह कोर्ट में बोलती है कि उसकी और अरमान की शादी जबरदस्ती हुई है, तो वह माधव और विद्या को मिलाने में उसका साथ देगी।
ये सुनकर अभिरा शांत हो जाती है और वह अरमान से बात करने की भी सोचती है। इसी दौरान माधव के पैर में लग जाती है। तब अभिरा, अरमान और कावेरी पौद्दार उसके रूम में जाते हैं, जहां विद्या माधव का ध्यान रखती है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अभिरा और अरमान किचन में तलाक के फैसले पर बात करते हैं। अरमान इस मौके पर बोल देता है कि ये उन दोनों का रिश्ता है तो वह किसी और को इस मामले में फैसला लेने नहीं देगा।
इस दौरान दोनों ही किचन में बैठकर ढेर सारी बातें करते हैं, लेकिन बाहर खड़ी दादी सा अभिरा को घूरती है, जिस वजह से अभिरा टेंशन में आ जाती है।
अभिरा अपने कमरे में इस बारे में भी सोचती है और इसी वजह से वह काफी ज्यादा टेंशन में चली जाती है। वह सबके बारे में एक-एक करके सोचती है और ठीक से फैसला नहीं ले पाती।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अभिरा दादी सा से किए वादे को निभाने के लिए कोर्ट में झूठ बोलेगी कि अरमान से उसकी शादी जबरदस्ती की गई थी।
अरमान ये सुनकर टूट जाएगा और उस गुस्सा भी बहुत आएगा। अरमान ऐसा कहने के लिए अभिरा से जवाब मांगेगा और उसपर चिल्लाएगा। हालांकि अभिरा उसे इसका जवाब नहीं देगी।