टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभिरा के बीच सब कुछ धीरे धीरे ठीक हो रहा है। अरमान रूही का केस लड़ रहा है और अभिरा रूही के खिलाफ खड़ी है। अभिरा पूरी कोशिश करती है कि रूही को सख्त से सख्त सजा मिले और इसी वजह से वह अरमान से मिली जानकारी भी इस्तेमाल कर लेती है।
इस वजह से अरमान भड़क जाता है और अभिरा से ठीक से बात नहीं करता। मनीष गोयनका भी अभिरा को जमकर सुनाते हैं। अब अभिरा अरमान की तरफ एक कदम बढ़ाएगी। आइए आपको लेटेस्ट एपिसोड का स्पॉइलर बताते हैं।
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान देर रात घर आता है और उसकी अभिरा से बहस हो जाती है। अभिरा बार बार उसे रूही के नाम का ताना देती है, तो अरमान भड़क जाता है और अभिरा को सुना देता है।
वह बोलता है कि वह अभिरा के शक से थक गया है। इसके बाद विद्या अभिरा को संभालती है और फिर अभिरा विद्या के कहे अनुसार ही अपना सारा गुस्सा निकालती है।
इसके बाद विद्या अभिरा को अरमान के साथ चलने पर समझाती है, लेकिन अभिरा नहीं सुनती तो वह अपना उदाहरण देते हुए उसे समझाती है। इसके बाद अभिरा शांत हो जाती है और अरमान के साथ आगे चलने का फैसला लेती है।
सीरियल में देखने के लिए मिलेगा कि विद्या की बातों का असर अभिरा पर होता है और वह रूही के केस में बड़ा फैसला लेती है। अगले दिन कोर्ट की सुनवाई शुरू होती है।
लेकिन अभिरा देर से पहुंचती है और वह सबसे पहले कोर्ट से अपना केस वापिस लेने का फैसला लेती है। ये सुनकर अरमान हैरान रह जाता है। वह कोर्ट के बाहर सेटलमेंट करने की बात करती है और फिर अरमान को वो वाइफ पकड़ा देती है।
जिसमें उसके क्लाइंट मिलने वाले पैसे का डॉक्यूमेंट होता है। अरमान और अभिरा इसे अपनी नई शुरुआत मानते हैं। अरमान अभिरा की तलाश में घर तक पहुंच जाता है।
जहां विद्या और माधव उसे झूठ बोलकर अपने दोस्त के घर पहुंचते हैं। यहां पर अभिरा अरमान को सरप्राइज देती है। उसे प्रपोज करने के लिए तैयारी करती है।