'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबरदस्त ड्रामा होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में आपको अभिरा-अरमान की शादी टूटते हुए दिखाई देने वाली है।
वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि अभिरा शादी के पहले ही किडनैप हो जाती है।
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाला है कि अभिरा का किडनैप करने वाले का खुलासा होने वाला है।
बता दें कि रूही नहीं बल्कि अभिरा का अपहरण किसी और ने कराया है, जिसका नाम सुन आपके होश उड़ने वाले हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा का अपहरण कोई और नहीं बल्कि दादी सा करवाती है। ये जानकार अरमान और पूरी पोद्दार परिवार को जबरदस्त झटका लगता है।
अपकमिंग एपिसोड में, दादी सा द्वारा अभिरा का अपहरण किए जाने के बाद एक बड़ा ड्रामा सामने आएगा।
घटनाओं का यह चौंकाने वाला मोड़ ठीक उसी समय होगा जब अरमान मंदिर में अपनी शादी की तैयारी कर रहा होगा। अभिरा के अपहरण की खबर पाकर अरमान और पोद्दार का परिवार दंग रह जाएगा।
सस्पेंस को और बढ़ाते हुए, अरमान को पता चलेगा कि अभिरा का फोन लोकेशन पोद्दार हाउस में ट्रैक किया गया है, जिससे चौंकाने वाला खुलासा होता है कि अपहरण के पीछे दादी सा का हाथ है।
हर किसी के मन में यह सवाल है जब उन्हें पता चलेगा कि अपहरण में दादी सा का हाथ है तो अरमान और अभिरा कैसे रिएक्ट करते हैं।