अक्षरा बार-बार मंजरी की बातों के बारें में सोचेगी। उसे रहते-रहते अभिमन्यु और अभीर का ख्याल आएगा। अपनी सोच में वो सीढ़ियों से गिरने वाली होगी कि तभी अभिमन्यु आकर उसे थाम लेगा।
अभि उसे गिरने से बचा लेगा और वो ध्यान से देखेगा कि अक्षरा किसी सोच में गुम है। अभिमन्यु उससे पूछेगा कि वो ठीक है तो वो बोलेगी कि नहीं।
जब भी उसकी लाइफ में कुछ अच्छा हो रहा होता है तो उसका पास्ट उसके बीच में आ जाता है। अभि और अक्षरा बच्चों के स्कूल जाते है और उन्हें देखकर दोनों बच्चे खुश हो जाते हैं। अभीर अपनी मां और होने वाली बहन का ख्याल रखेगा। अपनी मां के लिए दूध और बादामा लेकर आएग।
अभिमन्यु और गोयनका मिलकर अक्षरा के बारे में बात करेंगे कि उसे आखिर क्या हुआ। उन्हें अक्षरा पर शक होगा। वो लोग बात ही कर रहे होंगे कि तभी मुस्कान सबके सामने बोल देगी कि मंजरी ने अक्षरा के सामने शर्त रखी है कि उसे अभिमन्यु, अभीर और अपने होने वाले बच्चे में किसी एक को चुनना है और उन्होंने उसे अभिनव के बच्चें को गिराने के लिए भी कहा।
यह बात सुनकर सब लोग दंग रह जाते हैं। अभिमन्यु ये बात सुनकर शॉक हो जाएगा और वो अपने घर के लिए निकल जाएगा। घर आकर अभिमन्यु सबके सामने बता देगा कि मंजरी ने अक्षरा को बच्चा गिराने की बात कही है।
महिमा बोलेगी कि जैसे आरोही अभी तक नील को नहीं भूल पाई है। वैसे ही कही अक्षरा अभिनव को नहीं भूल पाई तो। इसलिए मैं मंजरी का डर समझती हूं।
अभिमन्यु अक्षु के पास आकर उसे बताएगा कि वो उसे और उसके बेबी को पूरे दिल से अपनाने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ, अक्षरा अपनी परेशानी अभीर के स्कूल इवेंट में नहीं जाएगी।
अक्षरा को स्कूल ना आते देख अभीर घर आकर काफी गुस्सा हो जाएगा। अक्षरा पर गुस्सा जाहिर करते हुए अभीर बोले देगा कि वो दुआ करता है कि बेबी ना आए। अभीर की बात सुन अक्षरा उसे डांट देगी।