Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 12 February 2024: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों ढेर सारा हंगामा हो रहा है। शो में अभिरा और अरमान की जिंदगी में रूही के बाद युवराज दखलअंदाजी करने के लिए आ गया है।
बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि युवराज पौद्दार हाउस में घुसकर अभिरा पर हमला कर देता है और उससे पहले अरमान पर बंदूक भी तान देता है।
अब आगे देखने के लिए मिलेगा कि पौद्दार हाउस में जब युवराज मास्क मैन बनकर अभिरा पर हमला करता है, तो वैसे ही अरमान वहां पर पहुंच जाता है।
अरमान मास्क मैन को देखकर भड़क जाएगा। इस दौरान दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होता है।
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने के लिए मिलेगा कि युवराज पौद्दार हाउस से भाग जाता है, लेकिन अरमान उसका पीछा नहीं छोड़ता। वह अभिरा को घर में अकेले छोड़कर युवराज के पीछे भागता है, लेकिन यहां पर युवराज को पकड़ नहीं पाता।
अरमान का एक्सीडेंट हो जाता है। दूसरी तरफ अभिरा को भी महूसस हो जाता है कि अरमान के साथ कुछ गलत हुआ है और इसी वजह से अब तभी अरमान को फोन करती है। इतनी देर में युवराज पेड़ के पीछे छुप जाता है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अरमान एक्सीडेंट की जगह से चला जाता है, तभी युवराज का भी एक्सीडेंट हो जाता है।
युवराज मनीष गोयनका की कार के आगे आ जाता है और फिर सभी लोग उसे अस्पताल में चेकअप करवाकर अपने घर ले जाते हैं। यहां पर युवराज का ड्राइविंग लाइसेंस देखकर सबको उसके नाम का पता चलता है।
इन सबके बीच, चारू अपने बॉस से एक रेस्टोरेंट में मिलती है और वह गलती से उनकी बातें सुन लेती है, जिस वजह से चारू का बॉस उस पर भड़क जाता है। ये सब विद्या और मनीषा देख लेती है।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान पौद्दार हाउस वापिस आता है। इसके बाद अभिरा और अरमान एक दूसरे को दवा लगाते हैं।
बाद में दोनों परिवार वालों को घर में हुए हादसे के बारे में बताते हैं, जिसके बाद सभी लोग टेंशन में आ जाते हैं। दादी सा अरमान को गले लगाती है और अभिरा को आराम करने के लिए कह देती है।