Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 11 July 2023: अक्षरा के सामने खुलेगा अभिनव का राज, अबीर अभिमन्यु को कहेगा पिता...

आज का एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा कान्हा जी की आरती करने से मना कर देती है। वो कहती है कि इन्होंनें मुझसे मेरा बेटा छीन लिया, अब मैं उनके लिए कभी नहीं गाऊंगी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 11 July 2023: अक्षरा के सामने खुलेगा अभिनव का राज, अबीर अभिमन्यु को कहेगा पिता...
दूसरी तरफ अबीर बिरला हाउस में कान्हा की आरती गाता है, जो उसे अक्षरा ने सिखाई होती है। सभी लोगों को अक्षरा की याद आ जाती है, क्योंकि ये वहीं आरती है, जिसे अक्षरा गाया करती थी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 11 July 2023: अक्षरा के सामने खुलेगा अभिनव का राज, अबीर अभिमन्यु को कहेगा पिता...
आरती के बाद अभिमन्यु अबीर को खुद को पिता बुलाने के लिए कहता है और अभीर अभिमन्यु को पापा तो नहीं, लेकिन डैडी बुलाता है।ये सुनकर अभिमन्यु खुशी से फूला नहीं समाता है और अभीर को गले लगा लेता है।
उधर अभिनव वापस कसौली जाने का मन बनाता है लेकिन मनीष अभिनव को रोकने की कोशिश करता है।
मनीष कहता है कि अगर आप चले गए तो मैं खुद से नजरें नहीं मिला पाऊंगा, जो हुआ उसका दोषी खुदको मानूंगा लेकिन अभिनव कहता है कि कुछ दिन या हफ्ते की बात होती तो रुक जाता, लेकिन कब तक आपके ऊपर बोझ बनकर रहूंगा।
मिमी कहती है कि मनीष की न सही, मेरी बात मान लीजिए…आप चले गए तो हमारी हिम्मत टूट जाएगी। दूसरी तरफ अभीर को ब्रेड-जैम खाना होता है लेकिन मंजरी उसे ओट्स खिलाती है।
अभीर कहता है कि अगर ब्रेड जैम नहीं है तो कोई बात नहीं, लेकिन तभी अभिमन्यु ब्रेड-जैम लेकर आ जाता है।
अब अबीर को टोस्ट ब्रेड चाहिए, वैसे जैसे अक्षरा बनाती है। आरोही कहती है कि वो ब्रेड को टोस्ट करके लाती है और कहती है कि कोशिश रहेगी की अक्षरा के जैसा कर पाऊं।
अब अभीर का स्कूल में एडमिशन हो रहा है और वहां अक्षरा पर होगी। आने वाले एपिसोड में मंजरी अक्षरा से भिड़ने वाली है।