टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोजाना एक हंगामा होता है। पोद्दार हाउस में कावेरी पोद्दार अभिरा को अपनी बहू मानने के लिए तैयार नहीं है, जिस वजह से वह उसकी रोजाना बेइज्जती करती है। दूसरी तरफ रोहित, रूही और अरमान पर अभी भी शक कर रहा है।
बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि रोहित दादी सा के सामने अरमान और अभिरा की शादी करवाने की शर्त रखता है और ये सुनकर सब लोग खुश हो जाते हैं, लेकिन अभिरा दादी सा के खिलाफ होकर शादी करने से मना कर देती है। अब लेटेस्ट एपिसोड में नया ड्रामा होगा।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा अरमान की फेवरेट जगह पर जाती है और वहां पर दोनों के बारे में ही सोचती है।
इस दौरान अरमान भी वहां पर आ जाता है और अभिरा को शादी के लिए प्रपोज करता है। वह अभिरा से सिर्फ हां और ना में जवाब पूछता है और अभिरा हां बोल देती है।
तब अरमान पोद्दार हाउस को छोड़कर अभिरा संग दूसरे घर में शिफ्ट होने का फैसला लेता है रूही साइड खड़ी सब कुछ सुन रही होती है।
इसके बाद अरमान और अभिरा घर जाकर अपना अपना सामान पैक करते हैं और रूही दादी सा से बात करने जाती है, लेकिन मनीषा चाची रूही को रोक देती है। इस मौके पर विद्या आउटहाउस जाकर अभिरा को तीज का व्रत रखने के लिए बोलती है।
शो में दिखाया जाएगा कि रूही आउटहाउस में अभिरा से बात करने आती है। वह खुद को पोद्दार हाउस की बहू बताती है, तो बदले में अभिरा खुद को अरमान को प्यार बताती है। अभिरा रूही को बी नानू को फोन करने की धमकी देकर वहां से भगा देती है।
अगले दिन पोद्दार हाउस में तीज का त्योहार होता है। मनीष गोयनका और सुरेखा पोद्दार हाउस पहुंचते हैं, जहां वह दोनों ही रूही से नहीं मिलते। इसके बाद अरमान के नए घर की चाभी लेकर डीलर घर के गेट पर पहुंच जाता है और चाभी रूही ले लेती है।
तभी रूही को पता चलता है कि अरमान और अभिरा नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। ये सुनकर ही रूही का खून खौल जाता है। वह सब कुछ दादी सा को बताने की सोचती है।