आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु और अक्षरा अभीर को ढूंढ रहे हैं, तभी एक बॉल आती है, जिसे अभीर ने मैसेज लिखकर फेंका होता है। अक्षरा को महसूस होता है कि ये इशारा अभीर का है।
बॉल पर लिखा मैसेज लिखा होता है-हेल्प। अक्षरा और अभिमन्यु दोनों को उम्मीद जागती है और अभीर पास के मंदिर में मिलता है। अक्षरा अभीर को गले लगा लेती है और सवाल करती है कि उसने ऐसा क्यों किया।
अभीर कहता है कि आप लोग मुझसे प्यार नहीं करते लेकिन मैं करता हूं और इसलिए आपसे मिलने कसौली आ रहा था।
अक्षरा उसे समझाती है कि जो भी उसे अभिमन्यु के घर भेजने के लिए कहा था, वो नाटक था..सिर्फ और सिर्फ नाटक। दूसरी तरफ अभिनव गाड़ी से अभीर को ढूंढ रहा है लेकिन ट्रक से उसका एक्सीडेंट होने वाला है।
घर पर भी अभीर के आने से सभी लोग बहुत खुश होते हैं। अभीर सबसे माफी मांगते है और कहता है कि अब से वो ऐसा कभी नहीं करेगा।
एक मंजरी ही होती है,जो अभीर से मिलने की हिम्मत नहीं जुड़ा पाती है क्योंकि उसे लग रहा है कि ये सब उसकी वजह से हुआ है।
तभी घर में अभिनव की एंट्री होती है, जो अभीर पर जी भरकर प्यार लुटाता है। अक्षरा पूछती भी है कि इतनी देर कैसे हो गई।
अभिनव बताता है कि एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था, और उसकी मदद करने में समय लग गया।
जिसके बाद अभीर सबके सामने अपनी विश रखता है कि वो अपने मम्मी-पापा के साथ कसौली वाले घर में रहे। अब अभीर अभिमन्यु से उसकी विश पूरी करने के लिए कहता है।