सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल की कहानी में दादी सा एक बड़ा कदम रूही को लेकर उठाने वाली है।
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि दादी सा रोहित की बड़ी सी तस्वीर घर के हॉल में रख देगी। रोहित की फोटो देखकर हर कोई हैरान हो जाएगा।
विद्या दादी सा से पूछेगी कि वो ये सब क्यों कर रही है? इस पर दादी सा उसे और बाकी घरवालों को समझाएगी कि अब उन्हें ये चीज स्वीकार कर लेना चाहिए कि अब रोहित हमारे बीच नहीं रहा है।
ऐसे में इस सच को स्वीकार लेना चाहिए और रूही को इस रिश्ते से आजाद करना चाहिए। विद्या औऱ बाकी घरवाले ये सुनकर हैरान हो जाएंगे।
दादी सा रोहित की तस्वीर पर माला चढ़ाएगी और रूही को लाल ओढ़नी उड़ाकर कहेगी कि उसे अब दूसरी शादी कर लेनी चाहिए।
ये सुनते ही अभिरा खुश हो जाएगी और रूही अरमान की तरफ देखकर रोएगी। उस वक्त वहां पर बड़े नानू भी अपने परिवार के साथ मौजूद होंगे।
वो दादी सा के फैसले से काफी खुश होंगे। रूही ये सब तमाशा देखकर अपने कमरे में भाग जाएगी। अभिरा जैसे ही उसे मनाने के लिए जाएगी। अऱमान उसे पास जाकर उसे समझाने की बात कहेगा।
इसके बाद अभिरा बड़े नानू का मुंह मीठा करवाएगी। वो दादी सा के फैसले से तो खुश होगी। साथ ही ये भी कहेगी कि क्या उन्हें ये नहीं लगता कि वो रूही केी शादी के लिए जल्दबाजी कर रहे हैं।
ये सुनते ही स्वर्णा का गुस्सा सातवें आसमान पर आ जाएगा और वो कहेगी कि रूही का अच्छा भला वो अच्छे से जानते हैं तो इस बारे में उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है।
वहीं, बड़े नानू भी रूही की शादी की बात को लेकर हामी भरते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद सीरियल के अंदर दिखाया जाएगा कि एक केस के लिए अभिरा और अरमान दोनों आमने-सामने आने वाले हैं।