सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की कहानी ट्रैक पर आती हुई दिखाई दे रही है। सीरियल के अंदर दोनों की करीबियां रूही को परेशान कर रही है।
वहीं, आज के एपिसोड में तो अरमान और अभिरा एक-दूसरे के काफी करीब आएंगे। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शुरुआत में अभिरा और अरमान दोनों चारू को लेकर दादी सा से परमिशन मांगने का काम करते दिखाई देंगे।
फूफा सा दादी सा के कान भरने की कोशिश करेगा, लेकिन दादी सा मना कर देगी। दादी सा चारू को इंटरनशिप जाने की परमिशन दे देगी।
चारू इसके चलते काफी खुश हो जाएगी और अरमान और अभिरा से अपनी बदतमीजी के लिए माफी मांगेगी। रूही ये सब देखकर काफी उदास हो जाएगी।
पोद्दार हाउस में दादी सा के चलते आई खुशी की वजह से अभिरा खूब खुश होगी। अभिरा अरमान के साथ जमकर डांस करेगी।
डांस करते-करते अरमान अभिरा को गले लगा लेगा। अभिरा एकदम से पीछे हो जाएगी और कहेगी कि हमारी शादी नकली है याद नहीं।
रूही वहां से भागकर चली जाएगी। अरमान रूही को समझाएगा कि उसके बीच की जो दूरियां है उसका सम्मान उन्हें करना चाहिए। वरना कई लोगों को इससे चोट पहुंच सकती है।
तुम्हारी आंखों के आंसू कभी नहीं सुख पाएंगे। ऐसे में रूही अरमान को गुस्से में आकर काफी कुछ बोल देगी और कहेगी कि उससे आप उसका कोई लेना देना नहीं है।
इसके बाद वो हंसने लगती है और मजाक-मजाक में कहती है कि हमें एक-दूसरे से प्यार नहीं होगा। अभिरा और अरमान के बीच हुई बातचीत रूही दूर से खड़े होकर सुन रही होगी।
अभिरा रूही से पूछेगी कि क्या मुझे से कोई प्यार नहीं कर सकता क्या? रूही अभिरा का साथ देते हुए हां कहेगी। अभिरा कहेगी कि मेरे जाने के बाद तुम अपने प्यार के पास जाओेगे, लेकिन अरमान मना कर देगा।