टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अभिरा राधा श्याम जी की वजह से परेशान होती है। ऐसे में मुक्ति को लगता है कि वो उसकी वजह से परेशान है और अपनी मां से बात करने की कोशिश करती है।
अभिरा उसे समझाती है कि मुक्ति को अपने आपको दोषी नहीं ठहराना चाहिए, बल्कि वह अपनी गलतियों के कारण परेशान है।
शो में आगे देखेंगे कि मेहर साइकलिंग के दौरान अरमान से सवाल करेगी कि उसने एक भी बार मुड़कर नहीं देखा कि वो ठीक है भी या नहीं।
इसपर अरमान जवाब देगा कि उसने पीछे मुड़कर देखना छोड़ दिया है। दूसरी ओर मायरा सगाई के लिए ड्रेस चुनेगी, लेकिन उसे कुछ भी समझ नहीं आएगा।
पोती की परेशानी में विद्या उसे समझाने की कोशिश करेगी कि उसे जल्दी करना चाहिए।
तैयार होकर मायरा और अरमान साथ आएंगे और एक-दूजे का वीडियो बनाएंगे। लेकिन तभी मायरा को अपने चेहरे पर पिंपल दिखेगा और वह सगाी में जाने से मना कर देगी।
शो में दिखाया जाएगा कि विद्या मायरा की तारीफ करते हुए कहेगी कि अरमान ने उसकी परवरिश कितने अच्छे से की है।
लेकिन तान्या बीच में बोल पड़ेगी कि परवरिश में मां का होना भी जरूरी होता है। इसपर मायरा गुस्सा हो जाएगी और रोते हुए वहां से चली जाएगी।