सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त काफी ड्रामा होता हुआ दिखाई दे रहा है। सीरियल के अंदर इस वक्त दादी सा के केस को लेकर अरमान और अभिरा दोनों के बीच लड़ाई होती नजर आ रही है।
सीरियल के आज के एपिसोड में भी फुल बवाल होता हुआ दिखाई देने वाला है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शुरुआत में देखने को मिलेगा कि लड़ाई के बाद अभिरा दूसरे रूम में चली जाएगी।
दोनों का एक-दूसरे के बिना मन नहीं लगेगा। अरमान थक हारकर सोने के लिए चला जाएगा,
लेकिन तभी रूही यहां पर आ जाएगी। वो अरमान को गुलाब जामुन खाने के लिए कहेगी, लेकिन वो मना कर देगा।
इसके बाद रूही अभिरा के कमरे में पहुंचेगी। अभिरा रूम में अकेली होगी तो उसे लगेगा कि कोई भूत उसके कमरे में आया है, जबकि रूही उसकी मदद करने के लिए वहां पर आई होती है।
जब अभिरा को ये पता चलता है कि अरमान ने उसे यहां पर भेजा है तो वो काफी गुस्सा हो जाती है।
वो कहती है कि तुम आखिर कब तक अरमान के कहने पर अपनी लाइफ जियोगी। तभी अभिरा के रूम में दादी सा आएगी और उसे जमकर सुनाने लगेगी।
वो यहां तक की अभिरा की मां को भी बीच में ले जाएगी। अरमान ये सारी बातें दूर से सुन रहा होगा। अभिरा अरमान के मुंह पर दरवाजा बंद कर देगी।
अगली सुबह अभिरा अपने बॉस देव के पास जाएगी कि वो अपने घर से दादी सा के खिलाफ कोई सबूत नहीं लेकर आएगी।
तब देव उससे पूछेगा कि उसका और पोद्दार परिवार का क्या कनेक्शन है। तभी एक व्यक्ति देव सर को बताएगा कि वो अरमान पोद्दार की पत्नी है।
तब देव कहेगा कि तुमने पहले इस बारे में क्यों नहीं बताया तो वो कहती है कि वो पर्सनल और अपनी प्रोफेशनल लाइफ अलग रखना चाहती है।
इसके बाद कुछ मीडिया वाले दादी सा से सवाल करने पहुंच जाते हैं। मीडिया के सवाल सुनकर अरमान भड़क जाएगा और अपना सारा गुस्सा अभिरा पर निकाल देगा।