शाओमी ने लॉन्च की नई मिजिया मल्टी-फंक्शनल पोर्टेबल फ्लैशलाइट। आइए जानते है इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से...

शाओमी मिजिया फ्लैशलाइट की कीमत क्राउडफंडिंग के दौरान 89 युआन (लगभग 1,086 रुपये) है। रिटेल में यह 129 युआन (लगभग 1,504 रुपये) की मिलेगी।
यह फ्लैशलाइट 18 सितंबर 2024 से ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो गयी है। इसकी डिजाइन को देखकर आप इसे हर जगह ले जा सकते हैं, आसान और सुविधाजनक है।
मिजिया फ्लैशलाइट का वजन केवल 125 ग्राम है और डायमीटर 3 सेमी है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे बैकपैक या जेब में फिट करने में मदद करता है।
इसमें 1000 लुमेन वाली पावरफुल मेन लाइट है। यह 150 मीटर तक रोशनी प्रोवाइड कर सकती है, जिससे रात के अंधेरे में भी सब कुछ साफ दिखेगा।
ये फ्लैशलाइट तीन ब्राइटनेस सेटिंग्स देती है: हाई, मीडियम, और लो। यह आउटडोर, क्लोज-रेंज, और इनडोर लाइटिंग के लिए उपयुक्त है।
चार लाइटिंग मोड्स हैं: हाई ब्राइटनेस, एंबिएंट लाइट, कैंडलाइट, और इमरजेंसी मोड। हर मोड अलग-अलग स्थितियों के लिए उपयुक्त है।
इस फ्लैशलाइट के एंबिएंट लाइट मोड में एडजेस्टेबल कलर टेंप्रेचर (4000K, 3300K, 2700K) है। यह मोड सजावटी लाइटिंग के लिए काफी अच्छी है।
कैंडलाइट मोड एक सॉफ्ट टिमटिमाती लाइट की तरह काम करता है। यह रात के समय शांत और अच्छे वातावरण के लिए बेहतरीन है।
फ्लैशलाइट में 3100mAh की लिथियम बैटरी है। यह एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक चलेगी, लंबे समय तक रोशनी के लिए।
इसमें IP65 रेटिंग है, जो पानी और धूल से बचने सुरक्षा करती है। यह बाहरी उपयोग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
चार्जिंग पोर्ट को सॉफ्ट रबर सील से प्रोटेक्ट किया गया है। इसमें एक हुक और इमरजेंसी एसओएस मोड भी है, जो कैंपिंग ट्रिप के लिए उपयोगी है।