Xiaomi ने अपना पहला Mini LED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। इसका नाम शाओमी मिनी एलईडी गेमिंग मॉनिटर G Pro 27i है। यह मॉनिटर खासतौर पर गेमिंग के लिए बनाया गया है।
इस मॉनिटर में 27-इंच का QHD IPS पैनल मिलता है, जो 2560 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। यह गेमर्स के लिए बेहतरीन विजुअल अनुभव देता है।
Xiaomi G Pro 27i मॉनिटर 180Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि गेम खेलते समय आपको स्मूद और लैग-फ्री अनुभव मिलेगा। यह मॉनिटर तेज रिस्पॉन्स टाइम के लिए भी जाना जाता है।
मॉनिटर में 1ms (GtG) रिस्पॉन्स टाइम है, जो गेमिंग के दौरान तेजी से बदलते सीन में भी क्लियर विजुअल्स प्रोवाइड करता है। यह AMD FreeSync तकनीक को भी सपोर्ट करता है।
Xiaomi इस मॉनिटर को फैक्ट्री-कैलिब्रेटेड ΔE<2 रेटिंग के साथ लाता है। इसका मतलब है कि कलर एक्यूरेसी बेहतरीन होगी। यह मॉनिटर 97% Adobe RGB, 99% DCI-P3 और 100% sRGB कलर गैमट को सपोर्ट करता है।
Xiaomi G Pro 27i मॉनिटर में 1000 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस मिलती है। यह VESA DisplayHDR 1000 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे आपको हाई-डायनामिक रेंज में शानदार ब्राइटनेस मिलेगी।
मॉनिटर में 1152 लोकल डिमिंग जोन हैं। इससे डार्क और ब्राइट एरिया में बेहतर कंट्रास्ट मिलता है। गेमिंग के दौरान अंधेरे वाले हिस्सों में भी आपको स्पष्टता (क्लैरिटी) मिलेगी।
इस मॉनिटर के साथ एक एडजस्टेबल स्टैंड मिलता है, जिससे आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही, यह 75 x 75 mm VESA माउंट को भी सपोर्ट करता है।
शाओमी मिनी एलईडी गेमिंग मॉनिटर G Pro 27i में डिस्प्लेपोर्ट 1.4 पोर्ट और दो HDMI 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। इससे आप मॉनिटर को आसानी से कई डिवाइसेस से कनेक्ट कर सकते हैं।
यह मॉनिटर गेमिंग के लिए बेहतरीन है, क्योंकि इसमें हाई रिफ्रेश रेट और कम रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस भी शानदार है, जिससे गेमिंग का अनुभव और बेहतर होता है।
शाओमी मिनी एलईडी गेमिंग मॉनिटर G Pro 27i की ग्लोबल मार्केट में कीमत 329.99 डॉलर रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग 27,700 रुपये होती है। इसे Amazon और Wallmart से खरीदा जा सकता है।
Xiaomi का यह मॉनिटर गेमर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है। इसकी बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स इसे एक प्रीमियम गेमिंग मॉनिटर बनाता हैं।