Xiaomi कंपनी ने भारत में अपना सबसे बड़ा QLED टीवी Xiaomi QLED TV X Pro 75 लॉन्च कर दिया है। इसमें 75 इंच की बड़ी 4K स्क्रीन, Dolby Vision सपोर्ट और 34 वॉट का पावरफुल स्पीकर दिया गया है। तो आइए जानते है पूरी डिटेल्स...
इस स्मार्ट टीवी में 75 इंच का QLED पैनल लगा है जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल यानी 4K Ultra HD है। अच्छे कलर और कंट्रास्ट के लिए इसमें Dolby Vision और HDR10+ दोनों का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Filmmaker Mode भी दिया गया है।
स्पोर्ट्स, एक्शन फिल्में या गेमिंग में तेज गति वाले सीन अक्सर धुंधले दिखते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए Xiaomi ने इसमें DLG 120Hz और MEMC तकनीक दी है। ये दोनों मिलकर मोशन ब्लर को काफी कम कर देते हैं।
गेमिंग पसंद करने वालों के लिए Auto Low Latency Mode भी मौजूद है।
इस टीवी में क्वाड कोर A55 प्रोसेसर लगा है और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के मामले में यह टीवी काफी अच्छा है। इसमें 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं जिनमें से एक eARC सपोर्ट करता है। इसके अलावा 2 USB 2.0 पोर्ट, ईथरनेट, AV, ऑप्टिकल, एंटीना और ईयरफोन पोर्ट भी हैं। ड्यूल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ का सपोर्ट भी मिलता है।
वायरलेस कास्टिंग के लिए AirPlay 2, Google Cast और Miracast तीनों उपलब्ध हैं। इससे आप iPhone, Android या लैपटॉप किसी भी डिवाइस से आसानी से कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। टीवी में 34 वॉट का बॉक्स स्पीकर सिस्टम दिया गया है जो Dolby Audio, DTS X और DTS Virtual X को सपोर्ट करता है।
Xiaomi QLED TV X Pro 75 कंपनी के PatchWall इंटरफेस पर चलता है जिसमें यूनिवर्सल सर्च फीचर मिलता है। इससे आप सभी OTT प्लेटफॉर्म पर एक साथ कंटेंट खोज सकते हैं। Xiaomi TV+ के जरिए कई फ्री लाइव टीवी चैनल भी देखे जा सकते हैं। Google Voice Assistant की मदद से आप आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
Xiaomi QLED TV X Pro 75 की कीमत ₹69,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत ₹5,000 की बैंक छूट मिल रही है जिससे इसकी कीमत ₹64,999 हो जाती है। HDFC क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर ₹5,000 का सीधा डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं ICICI क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर भी ₹5,000 की छूट मिलेगी।
अगर ग्राहक ICICI क्रेडिट कार्ड से पूरा पेमेंट एक साथ करते हैं, तो उन्हें ₹4,750 का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों के लिए नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती किस्त ₹7,777 प्रति माह से शुरू होती है।
जो ग्राहक ₹999 में प्री बुकिंग करेंगे हैं उन्हें ₹10,999 की 4 साल की कंप्लीट वारंटी फ्री मिलेगी। यह प्री बुकिंग ऑफर 18 फरवरी शाम 6:30 बजे से 26 फरवरी रात 11:59 बजे तक उपलब्ध है। वारंटी का फायदा फाइनल पेमेंट के समय मिलेगा।