उम्र बढ़ने के साथ अगर आप हर छोटी छोटी बातें भूलने लगे हैं तो अल्जाइमर हो सकता है.

अल्जाइमर रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे निपटने के उद्देश्य से हर साल 21 सितम्बर को वर्ल्ड अल्जाइमर डे मनाया जाता है.
इस बीमारी में दुनियाभर में भारत तीसरे नंबर पर है. जिसका कोई इलाज नहीं है.
अल्जाइमर बीमारी में उम्र बढ़ने के साथ इस बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है.
अल्जाइमर का खतरा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है. 10 में से 6 महिलाएं अल्जाइमर से जूझ रही है.
अल्जाइमर में दिमाग की कोशिकाएं मरने लगती हैं और ब्रेन का आकार घटने लगता है.
अल्जाइमर के मरीज को तारीख एवं समय की जानकारी रखने में परेशानी होने लगती है.
मरीज एक बात को बार-बार दोहराने लगता है.
बोलने में दिक्कत होने लगती है. मरीज को समय पर शब्द याद नहीं आते.
खाना, कपड़े पहनना, कई बार टॉयलेट जाना तक भूल जाते हैं.
डिप्रेशन, कंफ्यूज रहना, थकान और मन में डर रहने लगता है.
रास्ते याद न रहना इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं.