White Discharge Home Remedies: वजाइनल व्हाइट डिस्चार्ज होम रेमेडीज़, जानिए ये घरेलू नुस्खे देंगे चुटकियों में राहत...
महिलाओं में प्राइवेट पार्ट से सफेद पानी आना आम है।वैसे तो यह सामान्य है और उनके प्राइवेट पार्ट को अनेक समस्याओं और ड्राईनेस से बचाता है। लेकिन यही सफेद पानी जब ज्यादा आने लगे, जब यह गाढ़ा और बदबूदार होने लगे, उसकी मात्रा बढ़ने और रंगत बदलने लगे तब चिंता का विषय है। इस समस्या को ल्यूकोरिया कहते हैं।
इसके कारण महिलाओं को थकान-कमज़ोरी और वेजाइनल इंफेक्शन भी होने लगता है। वे लगातार बने गीलेपन से परेशान भी होती हैं। महिलाएं इस समस्या के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आज़मा सकती हैं।
सफेद पानी आने पर महिलाओं को दही का सेवन बढ़ा देना चाहिए। यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
नियमित रूप से चावल का मांड पीना शुरू कर सकती हैं। एक गिलास चावल का मांड रोज़ पिया जा सकता है।
आप तुलसी पत्तों का पेस्ट बना लें और इसमें शहद मिलाकर चाटें या दोनों को पानी में घोलकर पी जाएं।
ल्यूकोरिया के लिए आंवले का इस्तेमाल बहुत अधिक किया जाता है। इसे आप कच्चा, मुरब्बे के रूप में या टुकड़ों को सुखाकर पाउडर बनाकर खा सकती हैं।
धनिया और मेथी के बीज रात भर के लिए पानी में गला दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें।
केला खाएं यह हानिकारक बैक्टीरिया से मुक्ति दिलाएगा।
साथ ही कम से कम 10 से 12 गिलास पानी ज़रूर पीएं।
महिलाएं प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का ध्यान रखें लेकिन बार-बार उसे धोते न रहें। नमी से बैक्टीरिया और पनपेंगे। सिंथेटिक की जगह काॅटन पेंटी पहनें।
NEXT
Teri Meri Doriyaann 29 March 2024