इंस्टाग्राम, फेसबुक के बाद आजकल हैकर्स की नजर व्हाट्सएप पर है.
ऑफिस का काम हो या जरूरी बातचीत आजकल सबकुछ व्हाट्सएप पर ही होता है.
ऐसे में व्हाट्सएप अकाउंट सेफ रखना बहुत जरुरी है, तो चलिए कुछ टिप्स जानते हैं जिससे व्हाट्सएप को हैक होने से बचा सकते हैं.
सबसे पहले Settings में जाकर Two-Step Verification ऑन करे, और 6-digit PIN सेट करें.
Last Seen, Online Status, Profile Photo, Groups, About सभी को Everyone से बदलकर माय कांटेक्ट पर रखें, ऐसे में सिर्फ आपके कांटेक्ट वाले ही देख पायेंगे.
वॉट्सऐप में जाकर लिंक्ड डिवाइसेज को बार बार चेक करते रहना चाहिए, इससे पता चलेगा कि आपका वॉट्सऐप किसी और डिवाइस में तो ऑन नहीं है.
Settings में जाकर Block unknown account messages ऑन कर दें, इससे अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स और मैसेज ब्लॉक हो जाएंगे.
End-to-End Encrypted Backup ऑन रखें इससे आपके चैट सुरक्षित रहेंगे, इसके अलावा Hack होने का risk बहुत कम होता है, password को हमेशा याद रखें, password भूलने पर WhatsApp भी मदद नहीं कर पाएगा.