व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए के एक्सपीरियंस को और भी बेहतरीन बनाने के लिए कोई न कोई नया अपडेट लाता रहता है.
एक बार फिर WhatsApp "ग्रुप चैट" लिए के नया जबरदस्त फीचर लेकर आया है. जिसका इंतज़ार यूजर काफी समय से कर रहे थे.
अब "WhatsApp ग्रुप " में एड किया नया मैम्बर ग्रुप के पुराने चैट आसानी से पढ़ सकता है. जिससे ग्रुप की डिस्कशन को समझ सकता है.
पहले ऐसा होता था नया मेंबर ग्रुप की पुरानी चैट को नहीं पढ़ पाता था, जिससे मेंबर को परेशानी होती थी. इसलिए व्हाट्सअप यह फीचर लाया है.
कंपनी ने फीचर का नाम रखा है, " Group Message History", जब किसी नए मेंबर को ग्रुप में जोड़ा जाएगा तब एडमिन उसे पुराने चैट भेज सकता है.
यह चैट उसे ग्रुप में एड करने के दौरान मैसेज हिस्ट्री भेजने का ऑप्शन आएगा, 25 से लेकर 100 मैसेज ही नए मेंबर को भेज सकते हैं.
हिस्ट्री मैसेज आम मैसेज से अलग दिखेगा, जिससे यूजर को परेशानी नहीं होगी, साथ ही हिस्ट्री मैसेज सेंड करने का नोटिफिकेशन सभी मेंबर को दिखाई देगा.
" Group Message History" फीचर जल्द ही यूजर को मिलेगा, कंपनी इसपर काम कर रही है. इसके अलावा जल्द ही व्हाट्सअप वेब पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग का फीचर आएगा.