वजन घटाने के दिन की शुरुआत सभी को गुनगुने पानी के साथ ही करनी चाहिए.

ब्रेकफास्ट कभी भी स्किप न करें, साथ ही नाश्ता में प्रोटीन और सभी पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए.
वजन घटाने के लिए एक आसान और जरूरी रास्ता यह है कि आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें, खूब सारा पानी पियें.
वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें.
फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे कि अनाज, फलियां और सब्जियां, खाएं, इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है.
रात का खाना हल्का होना चाहिए साथ ही रात का खाना तीन घंटे पहले खाएं.
अपने खाने को धीरे-धीरे चबाएं, ताकि आपको जल्दी पेट भरा हुआ महसूस हो.
हर रात 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें. नींद की कमी से वजन बढ़ सकता है.
फास्ट फूड, मिठाई और तली-भुनी चीजों से दूर रहें इसकी जगह सलाद और ग्रिल्ड फूड लें.
दोपहर की थाली में एक चौथाई हिस्सा 'अनाज', एक चौथाई हिस्सा 'प्रोटीन', बाकी का आधा हिस्सा ' सब्जी- सलाद' से भरा होना चाहिए.
दिनभर में कोशिश करें कि आप कम से कम एक बार कोई मौसमी फल जरूर खाएं.