Weight Loss: मोटापन कम करने लिए सीढ़ियां चढ़ना क्यों है फायदेमंद, जानिए फिट रहने के लिए कैसे शुरू करें...

एक बार वजन बढ़ाना शुरू हो जाए तो उसे कम करना आसान नहीं होता। इसके लिए लोग तरह-तरह तरीका अपनाते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं मिलता। लेकिन क्या आपको पता है, आप बिना किसी खर्चे के आसानी से वजन कम कर सकते हैं?
सीढ़ियां चढ़ने से ग्लूट्स, क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और पिंडलियों सहित कई मांसपेशी समूहों की एक साथ एक्सरसाइज होती है। समतल सतह पर चलने के विपरीत, सीढ़ियां चढ़ना हमारे शरीर को गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध काम करने के लिए मजबूर करता है।
जिससे हमारी हृदय गति बढ़ती है और कम समय में अधिक कैलोरी बर्न होती है। एक अध्ययन के अनुसार, सीढ़ियां चढ़ने से प्रति मिनट लगभग 8 से 11 कैलोरी बर्न होती है। सीढ़ी चढ़ने के लिए आपको किसी उपकरण या जिम में जाने की भी आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही यह वजन कम करने का एक प्रभावी तरीका है।
कैलोरी बर्न:- वजन कम करने के लिए सबसे प्रभावित तरीकों में कैलोरी बर्न करना भी है, जिसका अर्थ है कि हम जितना उपभोग करते हैं उससे अधिक कैलोरी जलाना। सीढ़ियां चढ़ना कम समय में अधिक कैलोरी जलाने का एक शानदार तरीका है। उदाहरण के लिए, 70 किलोग्राम वजन वाला व्यक्ति केवल 20 मिनट तक सीढ़ियां चढ़कर लगभग 200 कैलोरी जला सकता है।
यदि आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आज से ही सीढ़ियों पर चलना शुरू कर सकते हैं। सीढ़ियों पर आप जितना अधिक चलेंगे उतना ही अधिक कैलोरी बर्न होगी। नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ने से पर्याप्त कैलोरी खर्च हो सकती है। जिससे वजन घटाने मदद मिल सकती है।
वजन घटाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने का बेस्ट तरीका:- सीढ़ियां चढ़ने के लाभों को अधिकतम करने और चोट से बचने के लिए, सही तकनीकों का उपयोग करना बेहद जरूरी है।
पहले वार्मअप करें:- सीढ़ियां चढ़ना शुरू करने से पहले वार्मअप करें। अपनी मांसपेशियों और जोड़ों को तैयार करने के लिए हल्के कार्डियो, जैसे पैदल चलना या जॉगिंग करें। शरीर गर्म होने के बाद ही सीढ़ियों पर चलना शुरू करें।
पूरे पैर का उपयोग करें:- सामान्य तौर पर लोग सीढ़ी चढ़ते हुए अपने पंजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप ऐसा ना करें। अपने वजन को समान रूप से वितरित करने और अपने घुटनों पर लोड कम करने के लिए अपने पूरे पैर को सीढ़ी पर रखें।
अच्छी मुद्रा बनाए:- पीठ दर्द ना हो और संतुलन में सुधार करने के लिए अपनी पीठ सीधी और कंधे शिथिल रखें।
धीमी शुरुआत करें:- यदि आप सीढ़ियां चढ़ने में नए हैं, तो शुरुआत धीमी गति से करें। धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार अपनी स्पीड बढ़ा सकते हैं। इसे तेजी से कैलोरी बर्न होने में मदद मिल सकती है।