उपवास रखने से आपका कैलोरी इन्टेक कम होता है। इसका फायदा अंततः आपको वजन घटाने में मिलता है।

व्रत रखने से आप कम खाते हैं और खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। क्योंकि आपके भोजन में फल-सलाद आदि बढ़ जाते हैं।
उपवास रखने से हमारे पाचन तंत्र को आराम मिलता है। आंतें भी रिलैक्स और स्वस्थ होती हैं।
उपवास रखने से डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया बेहतर होती है और इसका फायदा पाचन तंत्र से लेकर हमारी स्किन और किडनी-लिवर जैसे अंगों को भी मिलता है।
उपवास रखने से LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।
उपवास रखने से आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।आप अधिक सतर्क और सचेत रहते हैं। आपकी मानसिक स्पष्टता बढ़ती है।तनाव कम होता है और नींद भी बेहतर आती है।
उपवास के दिन फल, नींबू पानी आदि लेने से शरीर को भरपूर विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जिससे हमारी इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।
उपवास करने से आपका ब्लड शुगर का लेवल भी नियंत्रित रह सकता है।