वीवो ने भारतीय बाजार में नया फोन Vivo X200T लॉन्च कर दिया है.
Vivo X200T स्मार्टफोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये की है.
Vivo X200T फोन दो कलर ऑप्शन- सीसाइड लिलाक और स्टेलर ब्लैक कलर में आता है.
इसमें 32MP फ्रंट कैमरा और रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा है.
Vivo X200T में 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई केवल 7.9mm है. इसमें 40W की वायरलेस चार्जिंग है.
इसमें 6.67 इंच का दमदार FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है.
फोन MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट है.
वीवो एक्स 200टी स्मार्टफोन की वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर उपलब्ध है, इसकी बिक्री 3 फरवरी से शुरू होगी.