विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. यह मांसपेशियों, दिमाग, हड्डियों को मजबूती देता है.
लेकिन आजकल गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं.
विटामिन डी का सबसे बड़ा सोर्स तो वैसे धूप है, लेकिन खानपान की कुछ चीजों को भी डाइट में शामिल करके, विटामिन डी की कमी पूरी की जा सकती है.
अंडे विटामिन डी का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है, रोज अगर एक अंडा खाया जाए तो विटामिन डी की कमी नहीं होगी साथ ही प्रोटीन भी मिलेगा.
कुछ मशरूम जैसे शिटाके, माइटाके या पोर्टोबेलो मशरूम विटामिन डी के अच्छे सोर्स होते हैं. इन्हे डाइट में शामिल कर सकते हैं.
प्लांट-बेस्ड मिल्क जैसे सोया, बादाम और ओट मिल्क विटामिन डी का बेहतरीन सोर्स है.
फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट जैसे - दूध, दही, मक्खन और चीज का सेवन करके विटामिन डी की पूरी कर सकते हैं.
सैल्मन, टूना, मैकेरल और सार्डिन मछली हफ्ते में कम से कम एक या दो बार खाना चाहिए, यह शरीर में विटामिन डी की पूरी करती है.
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.