सभी पोषक तत्वों और विटामिन्स की तरह विटामिन डी भी शरीर के लिए जरुरी है.
विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है.
विटामिन डी की कमी से हमेशा थकावट और कमजोरी हो सकती है.
हड्डी, पीठ, कमर दर्द और जोड़ों में दर्द विटामिन डी की कमी के लक्षण है.
विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द और ऐंठन हो सकता है.
उदासी, डिप्रेशन या चिड़चिड़ापन विटामिन डी की कमी के लक्षण है.
विटामिन डी की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.
इम्यूनिटी कम होना भी विटामिन डी की कमी के लक्षण है.