अगर आपकी स्किन और होंठ दूसरों के मुकाबले ज्यादा ही फटते हैं तो आपको विटामिन बी 6 की कमी हो सकती है।
इस विटामिन की कमी से रैशेज़, एनीमिया, स्किन पर चकत्ते से लेकर मानसिक समस्या, दौरे पड़ना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। आइए जानते हैं...
काबुली चने या छोले विटामिन बी 6 की पूर्ति के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक हैं। 100 ग्राम काबुली चने में 25% विटामिन बी 6 होता है। काबुली चना दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
एक मीडियम साइज़ के आलू में 10% विटामिन बी 6 होता है। आलू मसल्स के फंक्शन और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।
100 ग्राम केले में 20% विटामिन बी 6 होता है।पोटेशियम का ज़बरदस्त स्रोत केला हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
100 ग्राम शकरकंद में 10% विटामिन बी-6 पाया जाता है। एक मीडियम साइज़ का शकरकंद दैनिक ज़रूरत का 15 प्रतिशत तक विटामिन बी 6 प्रदान करता है।
100 ग्राम किशमिश में 10% विटामिन बी 6 होता है। किशमिश एनर्जी बढ़ाने, खून बढ़ाने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।
हरी मटर विटामिन बी 6 की भरपूर मात्रा प्रदान करती है। साथ ही यह फाइबर, विटामिन ए और सी से भी भरपूर होती है। यह डाइजेशन बेहतर रखती है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है।
चावल और प्याज दोनों की 100 ग्राम मात्रा में 5% विटामिन बी 6 पाया जाता है।
हरी सब्ज़ियां खासकर पालक आपके लिए विटामिन बी-6 का अच्छा सोर्स है।
साल्मन और ट्यूना जैसी मछलियों में अच्छी मात्रा में विटामिन बी 6 पाया जाता है। आपको दो उबले हुए अंडों से 5% विटामिन बी 6 मिलेगा।