Vitamin B12: विटामिन बी12 की कमी किन कारणों से हो जाती है? कमी दूर कैसे करें? ...
विटामिन बी 12 की कमी होने से बांहों और पैरों में कमज़ोरी महसूस होती है। साथ ही सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, हृदय गति तेज़ होने जैसी समस्याएं होती हैं। यही नहीं यह मानसिक समस्याओं जैसे डिप्रेशन, कमज़ोर याददाश्त और कमज़ोर समझ के साथ ऐसी बीमारी का कारण बन सकता है कि इंसान को लगता है जैसे बाकी लोग उन्हें नुकसान पहुंचाने का इरादा रखते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर में विटामिन बी 12 की कमी क्यों हो जाती है? आइए जानते हैं।
अगर आप नाॅनवेज नहीं लेते तो शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। क्योंकि मांस-मछली-अंडे आदि ही विटामिन बी 12 के प्रमुख सोर्स हैं।
अगर बाॅडी बी 12 को एब्साॅर्ब नहीं कर पा रही हो तब भी बाॅडी में इसकी कमी हो जाएगी।
जब एक शाकाहारी मां अपने शिशु को दूध पिलाती है, तो शिशु के शरीर में भी विटामिन B12 की कमी रह जाती है।
लिवर के विकारों से भी विटामिन B12 के स्टोरेज में रुकावट आ सकती है।
पेट कम कराने की सर्जरी के कारण आंत का वह हिस्सा भी कट जाता है जहां विटामिन बी 12 का अवशोषण होता है। यह भी एक कारण हो सकता है।
अधिक शराब पीने से भी शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है।
डायबिटीज की दवाओं और कभी कभी एसिडिटी की दवाओं के नियमित सेवन से भी बाॅडी में विटामिन बी 12 की कमी रहने लगती है।
बुजुर्गों में भी विटामिन बी 12 की कमी आम है। इसका कारण उनके पेट में अम्ल की कमी होना है।
आप वेजिटेरियन हैं तो विटामिन बी 12 की कमी दूर करने के लिए दूध, दही, पनीर, सोया और उससे बने उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, शिटेक मशरूम, आलू, संतरे, केला, सेब, चुकंदर, फोर्टिफाइड सीरियल्स आदि ले सकते हैं।
NEXT
Imlie 27 March 2024