हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है.
आज 13 फरवरी को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा.
विजया एकादशी के दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए.
विजया एकादशी के दिन तामसिक भोजन प्याज, लहसुन, मांस या मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए.
भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय है इसलिए इस दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें.
विजया एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े बिलकुल न पहने.
विजया एकादशी के दिन चुगली- निंदा, क्रोध और वाद-विवाद से बचना चाहिये.
एकादशी के दिन दिखावे के लिए बिलकुल भी दान न करें.