बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
अब इसी बीच विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की कुछ बेहद रोमांटिक और कोजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसे देखकर फैंस दिल हार बैठे हैं।
इस रोमांटिक फोटोशूट को विजय वर्मा और फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
विजय और फातिमा दोनों ने ब्लैक आउटफिट में अपने ग्लैमरस और एलिगेंट लुक से सभी का ध्यान खींच लिया।
विजय वर्मा जहां ब्लैक सूट में डैशिंग दिखे, वहीं फातिमा सना शेख ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल नज़र आईं।
विजय और फातिमा एक-दूसरे की बाहों में रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विजय और फातिमा की ये केमिस्ट्री फैंस को इतनी पसंद आई कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
एक यूज़र ने लिखा- उफ्फ ये इश्क।, दूसरे ने लिखा- दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं। वही कई फैंस ने यह भी कहा कि विजय और फातिमा को ऑन-स्क्रीन देखने के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा।
फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की लगातार साझा हो रही रोमांटिक तस्वीरों और प्रोमोशनल कंटेंट ने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। मनीष मल्होत्रा की बतौर प्रोड्यूसर यह पहली फिल्म है।
अब फैंस को 28 नवंबर तक का इंतजार करना पड़े है, फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।