कंटोला के प्रति 100 ग्राम में मात्र 17 कैलोरी होती है और इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जिससे पेट देर तक भरा रहता है और वेट लाॅस में मदद मिलती है।

कंटोला में पर्याप्त कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके सूजन-रोधी गुण गठिया जैसी बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।
कंटोला में भरपूर विटामिन सी और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं जो विभिन्न बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं।
फाइबर से भरपूर कंटोला पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, अपच, पेट की सूजन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
कंटोला एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है जो डायबिटीज रोगियों के लिये बहुत अच्छी है।
कंटोला में बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और पाॅलीफैनाॅल पाए जाते हैं। इसके सेवन से कैंसर कोशिकाओं के पनपने का खतरा कम होता है।
कंटोला के एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की सूजन को कम करने में मदद करते हैं साथ ही कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देकर अर्ली एजिंग से बचाते हैं।
कंटोला में एंटी हाइपरटेंसिव गुण बीपी को कंट्रोल में रखते हैं।
कंटोला फाइटोन्यूट्रिएंट्स का एक महत्वपूर्ण सोर्स है जो स्वस्थ मस्तिष्क को बनाए रखने में मदद करता है।