ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और कैचेसीन नामक तत्व पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड को कम करते हैं।

केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालता है। साथ ही इसमें प्यूरीन बहुत कम होता है जो यूरिक एसिड बनने का मुख्य कारण है। इसलिये यूरिक एसिड से परेशान लोग केला जरूर खाएं।
डार्क चाॅकलेट भी यूरिक एसिड को कम करती है। डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवनॉइड्स और ल्यूकोटिएन यूरिक एसिड कम करने में मददगार हैं।
खीरा, गाजर और ब्रोकोली भी यूरिक एसिड को कम करती हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सहजन या मोरिंगा में भी यूरिक एसिड कम करने के गुण होते हैं। यह यूरिक एसिड के साथ क्रिएटिनिन को भी कम करता है।
लहसुन में मौजूद एलीसिन यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह सूजन को भी घटाता है।
साबुत अनाज में मौजूद काॅम्लेक्स कार्बोहाइड्रेट यूरिक एसिड कम करने में मददगार है। ओट्स, ब्राउन राइस और क्विनोआ को यूरिक एसिड कम करने में खासकर फायदेमंद बताया जाता है।
कॉफी भी यूरिक एसिड का लेवल कम करने में सक्षम है।
लो फैट मिल्क और दही भी यूरिक एसिड कम करने में मददगार हैं।
खट्टे फलों के अलावा सेब, नाशपाती, बैरीज़, टोफू और फलियां और काजू-बादाम जैसे नट्स भी यूरिक एसिड कम करते हैं।