वेज शमी कबाब ऐसे बनाएं:- सबसे पहले सूखी लाल मिर्च, इलायची, लौंग, दालचीनी, धनिया सीड्स और जीरे को अच्छी खुशबू आने तक ड्राई रोस्ट कर लें। अब इन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इसमें हल्दी मिलाकर एक तरफ रख दें।
सोया चंक्स को पंद्रह मिनट के लिए उबाल कर ठंडा करें और निचोड़ कर अतिरिक्त पानी निकाल दें।
चना दाल को दो घंटे के लिए भिगोकर प्रेशर कुकर में दो सीटी आने तक पका लें। ध्यान रखें कि दाने खिले खिले रहें। गलें नहीं। दाल को छान लें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें।इसमें हरी मिर्च और प्याज को भूनें। अब इसमें लहसुन का पेस्ट एड करें और भूनें।
अब सोया चंक्स और चना दाल एड करें।इसे तब तक भूनें जब तक मिक्सचर की नमी चली न जाए। इसे ठंडा होने दें। अब इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।
अब एक बड़े कटोरे में मिश्रण को निकाल लें। इसमें उबले हुए आलू को मैश करके मिलाएं। साथ ही हमने जो मसाला पहले पीसा था, उसे भी मिक्स करें। अब इसमें भुना हुआ बेसन, हरा धनिया और नमक डालें। मिक्सचर को अच्छे से एकसार करें। आपकी कबाब बनाने की तैयारी पूरी हो गई है।
कबाब बनाने के लिए टिक्की बराबर पोर्शन हाथ में लें और कबाब का आकार दें। सभी कबाब इसी तरह तैयार कर लें।
अब एक नाॅन स्टिक पैन में आवश्यकतानुसार तेल डालें और हल्के हाथों से कबाब को प्लेस करें। कबाब को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।