शास्त्रों में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है. महिलाएं घर के माहौल को बनती और और संवारती है.

लेकिन महिलाएं घर में अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं जिनकी बजह से घर में रोग और कंगाली आ जाती है.
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे काम बताये गए हैं जिसे भूलकर भी महिलाओं को नहीं करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं ऐसा क्या न करे जिससे शादीशुदा जीवन में सुख-शांति बनी रहे.
महिलाओं को रसोई में भोजन करने के बाद रात को झूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए. इससे माँ अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं और घर में शांति नहीं रहती.
झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है. इस कारण महिलाओं को कभी भी झाड़ू पर पैर नहीं मारना चाहिए.
दरवाजे पर पैर से ठोकर मारना बहुत ही अशुभ माना जाता है. जिससे घर में दरिद्रता और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
शाम के समय झाड़ू लगाना अशुभ है. यह समय लक्ष्मी माता का प्रिय समय माना जाता है. शाम को झाड़ू लगाने से घर से लक्ष्मी माता का आशीर्वाद छिन सकता है.
जो महिलाएँ हमेशा गुस्सा करती हैं, अपशब्द बोलती हैं, झगड़ती हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और माँ लक्ष्मी भी नाराज होती है.
महिलाओं को चौखट यानी दहलीज पर बैठकर श्रृंगार, भोजन या कोई भी काम करने से बचना चाहिए.
हिंदू धर्म में अतिथि को देवता के समान माना गया है, जो महिलाएं मेहमानों का अपमान करतीं हैं उनके घर में समृद्धि नहीं होती है.