अक्सर घरों में खाना बनाते समय रोटियां गिनकर बनाई जाती है.
ताकि सभी सदस्यों को बराबर रोटी मिले और अनावश्यक रोटी न बचे.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार गिनकर रोटी बनाना अशुभ होता है.
रोटी को गिनना अन्न को तौलने समान माना जाता है. जिससे माँ लक्ष्मी और अन्नपूर्णा देवी नाराज हो जाती है.
रोटी का संबंध सूर्य देव से माना जाता है गिनकर रोटी बनाने से सूर्य देव का अपमान होता है.
गिनकर रोटी बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है.
गिनकर रोटी बनाना अन्न की कमी, कंजूसी का संकेत देता है, इससे घर में दरिद्रता बढ़ने लगती है.
गिनकर रोटी बनाने वास्तु दोष उत्पन्न होता है जिससे घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ सकते हैं.