किधर होना चाहिए सीढ़ियां चढ़ते समय मुंह? जाने सही दिशा...
हिंदू धर्म में वास्तु का विशेष महत्व होता है। ऐसे में सीढ़ी पर चढ़ते और उतरते समय भी दिशा का विशेष महत्व होता है। तो आइए जानते है सीढ़ी पर चढ़ते समय मुंह किधर होना चाहिए...
सीढ़ी पर चढ़ते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। पूर्व दिशा को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आपके घर में सीढ़ी पर चढ़ते समय पूर्व की ओर मुंह करें।
सीढ़ी पर चढ़ते समय आपका मुंह पश्चिम दिशा की ओर भी हो सकता है। पश्चिम दिशा भी सीढ़ी पर चढ़ने और उतरने के लिए शुभ माना जाता है।
सीढ़ी को बनाने और उसके इस्तेमाल करने के लिए कई तरह के वास्तु के नियम होते हैं। सीढ़ियां हमेशा घड़ी की सुई की दिशा में ही घूमनी चाहिए।
अगर आप अपने घर के अंदर सीढ़ी बनवा रहे हैं, तो ध्यान दें कि सीढ़ियों के शुरू और अंत में दरवाजा जरूर हो। ऐसा करना शुभ होता है।
सीढ़ी पर चढ़ते समय कभी-भी आपका मुंह दक्षिण दिशा की ओर नही होना चाहिए। दक्षिण दिशा को यम की दिशा मानी जाती है। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।
सीढ़ियों के आकार की बात करें, तो आप सीढ़ी बनवाते समय उसके आकार का भी ध्यान दें। आयताकार और चौकोर सीढ़ियां शुभ मानी जाती है।
सीढ़ी से सटे हुए दीवार पर स्वास्तिक या ओम बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष नही लगता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
Chanakya Niti in Hindi: अमीर बने से पहले मिलते है ये गुप्त संकेत