गर्मियों में पसीने और नमी के कारण योनि यानी वजाइना में संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है.
इस इंफेक्शन के चलते वेजिना में दर्द, सूजन, रेडनेस, खुजली, रैशेज़ और स्मेली डिस्चार्ज जैसी दिक्कतें आती हैं.
लेकिन कुछ बात का ख्याल रखकर महिलाएं गर्मियों में होने वाले वजाइना के इंफेक्शन से बच सकती है.
नारियल तेल में एंटीफंगल प्रॉपर्टीज़ होती है जिससे वेजिनल इंफेक्शन में राहत मिल सकती है. इसे प्राइवेट पार्ट पर बाहरी और अंदर दोनों जगहों पर लगाने से खुजली और दर्द में आराम मिलेगा.
वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए दही और छाछ का सेवन करें प्रोबायोटिक्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं. चाहे तो दही को वजाइना के बाहरी लेयर पर लगा भी सकती हैं.
वजाइनल इंफेक्शन में टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है. इसमें एंटी फंगल प्रोपर्टीज़ होती है. इसे किसी तेल में मिलाकर लगाएं.
वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए पीरियड्स के दौरान कंपोस्टेबल पैड या मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करें या हर 6 घंटे में पैड बदलें.
वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट को साफ और सूखा रखें.
गर्मियों में प्राइवेट पार्ट पर पसीने अधिक आते हैं जिससे बचने के लिए ढीले और सूती कपड़े पहनें, ताकि हवा circulation हो सके.
अगर प्राइवेट पार्ट पर जलन या खुजली हो तो आइस क्यूब का इस्तेमाल करें यह राहत दिलाएगी और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं.