अर्बन ने अपने नए स्मार्ट बड्स TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें शानदार फीचर्स के साथ 1.47 इंच की HD LED डिस्प्ले दी गई है। यह भारत के पहले स्मार्ट TWS हैं जिनमें इन-ऐप GPS और ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है।

इन ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और एनवायरमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) शामिल हैं। इसके साथ ही क्वाड AI माइक्रोफोन भी दिया गया है, जिससे कॉल्स और ऑडियो अनुभव बेहतर हो जाता है।
अर्बन स्मार्ट बड्स की बैटरी लाइफ भी जबरदस्त है। कंपनी का दावा है कि यह 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। वहीं, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी इसमें उपलब्ध है।
इन ईयरबड्स की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, लेकिन इसे 2,499 रुपये में प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स और कंपनी की वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है। यह केवल सफेद रंग में उपलब्ध हैं।
ईयरबड्स की खासियत इसका 1.47-इंच का LED डिस्प्ले है। इसमें आपको म्यूजिक ट्रैक की जानकारी और कंट्रोल्स दिखाई देते हैं। यह डिस्प्ले इसे खास और स्मार्ट बनाता है।
इनमें 13 mm AI स्मार्ट ऑडियो ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसके साथ 3D स्पैसियल सराउंड साउंड का अनुभव मिलता है। चार माइक्रोफोन होने से कॉल्स भी साफ और स्पष्ट होती हैं।
ANC के तीन मोड्स हैं-ऑफ, ट्रांसपेरेंसी और नॉइज कैंसिलेशन। यह 32db तक बाहरी शोर को कम करने में सक्षम है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।
ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी इसमें दी गई है। आप बिना फोन के, सीधे केस से कॉल कर सकते हैं। इसमें एड्रेस बुक और डायलर पैड का भी सपोर्ट मिलता है।
एक खास ऐप के साथ आने वाले ये ईयरबड्स सेटिंग्स, प्लेबैक और EQ मोड को कस्टमाइज करने की सुविधा देते हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर 48 घंटे का टॉक टाइम मिलता है।
चार्जिंग के लिए इसमें Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्ट इन-ईयर डिटेक्शन और 60ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
GPS पोजिशनर, नोटिफिकेशन और टच सेंसर जैसी स्मार्ट सुविधाओं के साथ, यह ईयरबड्स IP रेटिंग के कारण धूल और पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहते हैं।
NEXT
Explore