TVS Apache RR 310 का अपडेटेड वर्जन 16 सितंबर 2024 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसमें कई नए फीचर्स और कुछ डिजाइन बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

Apache RR 310 में 312cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है। नए वर्जन में पावर और टॉर्क में सुधार हो सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और बेहतर होगी।
मौजूदा Apache RR 310 में 34bhp पावर और 27.3Nm का टॉर्क मिलता है। लेकिन उम्मीद है कि नई Apache इसमें और भी बेहतर आंकड़े पेश करेगी।
नए मॉडल में लेटेस्ट फीचर्स जैसे क्रूज़ कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, और ट्रैक्शन कंट्रोल मिल सकते हैं, जिससे इसकी राइडिंग एक्सपीरियंस और सुरक्षित हो जाएगा।
लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, नई Apache RR 310 में विंगलेट्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स में होते हैं, इसे और खास बनाएंगे।
विंगलेट्स का काम है बाइक को तेज रफ्तार पर भी स्थिर रखना। अगर यह फीचर आता है, तो यह भारत की पहली 310cc बाइक होगी जिसमें विंगलेट्स होंगे।
बाइक के डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। परफॉर्मेंस और फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जिससे इसे ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा।
मौजूदा मॉडल में 300mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल-चैनल ABS मिलता है। ABS की सेंसिटिविटी राइडिंग मोड्स के अनुसार बदली जा सकती है।
Apache RR 310 में 110-सेक्शन फ्रंट और 150-सेक्शन रियर टायर लगे हैं। ये मिशेलिन रोड 5 ट्यूबलेस टायर के साथ आते हैं, जो बेहतर पकड़ प्रोवाइड करते हैं।
इसमें 180mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 11 लीटर का फ्यूल टैंक और 174 किलोग्राम वजन मिलता है। इसकी लंबी दूरी की राइडिंग के लिए यह सही विकल्प है।
मौजूदा Apache RR 310 की कीमत 2.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह दो रंगों - रेसिंग रेड और टाइटेनियम ब्लैक में उपलब्ध है।
नई Apache RR 310 के नए फीचर्स और अपडेट्स के कारण कीमत बढ़ सकती है। इसकी लॉन्च के साथ ही कीमत की जानकारी मिलेगी।
TVS इस बाइक को युवाओं के बीच और ज्यादा लोकप्रिय बनाने की तैयारी में है। इसके फीचर्स और डिज़ाइन में युवाओं की पसंद का खास ध्यान रखा गया है।
नई Apache RR 310 में बदलाव इसे प्रतिद्वंद्वी बाइक्स के मुकाबले बेहतर बनाएंगे। देखना होगा कि यह बाइक किस तरह से बाजार में अपनी जगह बनाती है।