उत्तर प्रदेश का खाना पूरे देश में मशहूर है. जिसे चखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

अगर यूपी घूमने जाएं तो इन फेमस और लजीज फूड को जरूर ट्राई करें...
कुलचा-निहारी नरम और फूला हुआ पराठा है जिसे मांस की ग्रेवी, आमतौर पर मटन या चिकन के साथ बनाया जाता है।
लखनवी बिरयानी को काजू के पेस्ट, केसर, दही, जावित्री पाउडर और स्टार ऐनीज़ से बनाया जाता है।
शीरमाल एक मीठा, मुलायम नान है जिस पर भरपूर मात्रा में मक्खन और शहद लगाया जाता है।
कुल्फी फालूदा को वर्मीसेली नूडल्स, पैशन फ्रूट के बीज, गुलाब का सिरप और सूखे मेवे को आइसक्रीम या कुल्फी में मिलाकर बनाया जाता है
बाटी चोखा देसी घी, हरी चटनी और चाट मसाला के साथ बनाया जाता है। बाटियों को मिट्टी के तंदूर में पकाया जाता है
पेठा एक प्रकार की मिठाई है. जो लौकी से बनाई जाती है और विभिन्न प्रकार की होती है।
लखनऊ के कोमल टुंडे कबाब बेहद लज़ीज़ होते है. इसे मेमने या भैंस के मांस से बनाए जाते हैं
यूपी में तहरी जरूर ट्राई करें, तहरी को वेजिटेबल पुलाव के नाम से भी जाना जाता है
खुरचन एक दूध से बनने वाली मिठाई है जो रबड़ी से काफी मिलती-जुलती है, लेकिन इसका गाढ़ापन हलवे जैसा होता है।
इमरती को जानगिरी नाम से भी जाना जाता है। इसे उड़द की दाल के घोल और शक्कर के रस से बनाया जाता है।
"बरसोला" बहराइच की मशहूर मिठाई है. इसे बनाने के लिए सिर्फ शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है